#दिल्ली:- राष्ट्र से लेकर कानपुर देहात तक क्षत्रिय विहीन होती जा रही भाजपा#
#दिल्ली:- राष्ट्र से लेकर कानपुर देहात तक क्षत्रिय विहीन होती जा रही भाजपा#
#दिल्ली: कानपुर: देहात- कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के लिए भाजपा की टीम बनने को सुगुबुगाहट तेज हो गई है, लेकिन कानपुर देहात में अलग ही चर्चा है कि क्षत्रियों में रोष बढ़ता जा रहा है। क्योंकि इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ कि प्रदेश के छह मोर्चों में एक भी क्षत्रिय नहीं दिया गया । जबकि युवा मोर्चा का सबसे मजबूत दावेदार कानपुर देहात से था और पिछले बीस साल से युवा मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष क्षत्रिय नहीं बना। बल्कि हरीश द्विवेदी, आशुतोष राय, सुब्रत पाठक, प्रांशु दत्त द्विवेदी के बाद फिर से क्षत्रिय की अनदेखी करके ब्राह्मण बना दिया गया। प्रदेश के छह क्षेत्रों में एक भी क्षेत्रीय अध्यक्ष क्षत्रिय नहीं बना, कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र से एक भी प्रदेश पदाधिकारी क्षत्रिय नहीं बना। उत्तर प्रदेश से एक भी राष्ट्रीय पदाधिकारी क्षत्रिय नहीं बना , जबकि राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह को भी पदमुक्त कर दिया गया#
#अब जब क्षेत्र के टीम में जिले से वरिष्ठ नेता मालखान सिंह चौहान का नाम क्षेत्रीय महामंत्री के लिए भेजा गया तो सुनने में मिला है कि कैबिनेट मंत्री राकेश सचान फिर से ब्राह्मण नाम पर प्रतिष्ठा लगाये है। और राहुल अग्निहोत्री की पैरवी कर रहे हैं जबकि जिले में प्रतिभा शुक्ला, और संतोष शुक्ला के भाई मनोज का स्वीकार्य प्रतिनिधित्व उपस्थित है जिस कारण गजनेर क्षेत्र के क्षत्रियों में व्यापक रोष है कि राष्ट्र, प्रदेश, मोर्चा , आदि क्षत्रिय विहीन करने के बाद क्या क्षेत्र में भी जिले से क्षत्रिय को प्रतिनिधित्व नहीं मिलेगा#

No comments