Breaking News

#हरदोई:- कोथावां में शान से लहराया तिरंगा, मंडल अध्यक्ष की अगुवाई में निकली भव्य तिरंगा यात्रा#


#हरदोई:- कोथावां में शान से लहराया तिरंगा, मंडल अध्यक्ष की अगुवाई में निकली भव्य तिरंगा यात्रा#

#हरदोई: देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से बीजेपी कोथावां मंडल अध्यक्ष अतुल मिश्रा की अध्यक्षता में भव्य एवं विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। ब्लॉक परिसर से शुरू हुई तिरंगा यात्रा नहर चौराहा पहुंची, जहां देशभक्ति के नारों और हाथों में लहराते तिरंगों से पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत नजर आया#

#यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों, युवाओं एवं क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर शामिल हुए लोगों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से वातावरण गुंजायमान कर दिया। तिरंगा यात्रा के दौरान लोगों में देश के प्रति सम्मान, गौरव और एकजुटता की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी#

#ग्राम पंचायत अध्यक्ष रविंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि तिरंगा केवल भारत का राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता, स्वाभिमान और बलिदान का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा का मुख्य उद्देश्य लोगों के भीतर राष्ट्रप्रेम की भावना को और मजबूत करना, स्वतंत्रता सेनानियों एवं देश के वीर जवानों के बलिदान को याद करना तथा युवा पीढ़ी को देश के प्रति अपने कर्तव्यों के लिए जागरूक करना है#

#उन्होंने कहा कि देश की प्रगति तभी संभव है, जब समाज का प्रत्येक वर्ग आपसी भेदभाव से ऊपर उठकर राष्ट्रहित में एकजुट होकर कार्य करे। तिरंगा यात्रा इसी एकता, भाईचारे और राष्ट्रभक्ति का संदेश लेकर निकाली गई#

#ब्लॉक परिसर से नहर चौराहा तक निकली यात्रा के दौरान मार्ग में लोगों ने तिरंगा यात्रा का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। यात्रा में शामिल लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला और कई स्थानों पर भारत माता के जयकारों से माहौल देशभक्तिमय हो गया#

#नहर चौराहा पहुंचने के बाद तिरंगा यात्रा वापस कोथावां बाजार की ओर लौटी। वापसी के दौरान कोथावां स्थित बाजार में यात्रा में शामिल लोगों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई। सभी ने आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ जलपान ग्रहण किया। इस दौरान क्षेत्रवासियों में तिरंगा यात्रा को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला#

#तिरंगा यात्रा ने कोथावां क्षेत्र में देशभक्ति, सामाजिक एकता और राष्ट्रीय गौरव का संदेश दिया। यात्रा में उमड़ा जनसैलाब यह दर्शाता रहा कि राष्ट्रध्वज के प्रति लोगों के मन में गहरा सम्मान और देश के प्रति समर्पण की भावना आज भी पूरी मजबूती के साथ कायम है। यात्रा के दौरान सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से बेनीगंज इंस्पेक्टर कौशलेश सिंह मौजूद रहे#

No comments