Breaking News

#हरदोई:- देशभक्ति के रंग में रंगा बेनीगंज, शान से लहराया तिरंगा, भव्य तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, भारत माता के जयघोष और वंदे मातरम् के नारों से गूंजा नगर#


#हरदोई:- देशभक्ति के रंग में रंगा बेनीगंज, शान से लहराया तिरंगा, भव्य तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, भारत माता के जयघोष और वंदे मातरम् के नारों से गूंजा नगर#

#हरदोई: स्वतंत्रता, राष्ट्रप्रेम और एकता की भावना से ओतप्रोत नगर पंचायत बेनीगंज मंगलवार को देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। नगर में आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में हाथों में राष्ट्रीय ध्वज थामे सैकड़ों क्षेत्रवासी और भाजपा कार्यकर्ता पूरे उत्साह एवं जोश के साथ शामिल हुए। तिरंगे की शान में निकली इस यात्रा ने पूरे नगर में राष्ट्रभक्ति की अलख जगाते हुए वातावरण को भावनाओं और देशप्रेम से भर दिया#

#भव्य तिरंगा यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में सदस्य विधान परिषद अशोक अग्रवाल ने सहभागिता की। उनके साथ बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी, पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता तिरंगा हाथ में लेकर यात्रा में शामिल हुए। जैसे-जैसे यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से आगे बढ़ी, वैसे-वैसे कारवां बढ़ता गया। हर हाथ में तिरंगा और हर हृदय में देशभक्ति का जज्बा दिखाई दे रहा था#

#तिरंगा यात्रा का शुभारंभ नगर के सिकिलिन टोला स्थित ब्रह्मदेव स्थान से हुआ। यहां से राष्ट्रध्वज के साथ यात्रा ने अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान किया। यात्रा में शामिल लोगों ने पूरे अनुशासन और उत्साह के साथ कदम से कदम मिलाकर चलना शुरू किया। सड़क के दोनों ओर मौजूद लोगों ने भी यात्रा का उत्साहपूर्वक स्वागत किया#

#यात्रा के दौरान पूरा नगर ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम्’ और ‘जय हिंद’ के नारों से गूंज उठा। वातावरण में गूंजते राष्ट्रभक्ति के जयघोष ने लोगों के भीतर देश के प्रति सम्मान और गौरव की भावना को और प्रबल कर दिया। तिरंगे की आन, बान और शान को समर्पित इस यात्रा में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में खासा उत्साह देखने को मिला#

#इस आयोजन को भव्य स्वरूप देने में पार्टी के कर्मठ मंडल अध्यक्ष बेनीगंज रोहित वैश्य की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने पूरी ऊर्जा, लगन और समर्पण के साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं को एकजुट कर यात्रा को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यकर्ताओं की टोली के साथ उन्होंने पूरे मार्ग में व्यवस्थाओं और सहभागिता को लेकर सक्रियता बनाए रखी#

#तिरंगा यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। जिस मार्ग से यात्रा निकली, वहां कुछ देर के लिए माहौल पूरी तरह राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग गया। हाथों में लहराता तिरंगा और देशभक्ति के नारों के बीच आगे बढ़ता जनसमूह नगर की एकता और सामूहिक राष्ट्रप्रेम का जीवंत संदेश दे रहा था#

#यात्रा के दौरान वक्ताओं और कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रध्वज के सम्मान तथा देश की एकता एवं अखंडता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संदेश दिया#

#नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए तिरंगा यात्रा पुनः ब्रह्मदेव स्थान पहुंची, जहां विधिवत रूप से यात्रा का समापन किया गया। समापन के पश्चात आयोजन में सहभागी सभी लोगों के लिए नाश्ता आदि की व्यवस्था की गई। कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने आपसी सौहार्द एवं आत्मीयता के साथ कार्यक्रम का समापन किया#

No comments