#हरदोई:- संडीला- में डबल मर्डर का सनसनीखेज खुलासा, बहन से प्रेम-प्रसंग पर उतारा था मौत के घाट#
#हरदोई:- संडीला- में डबल मर्डर का सनसनीखेज खुलासा, बहन से प्रेम-प्रसंग पर उतारा था मौत के घाट#
#हरदोई: संडीला- क्षेत्र में दो युवकों की हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, प्रेम-प्रसंग को लेकर रची गई साजिश में तीन बाल अपचारियों समेत पांच आरोपियों ने अरुण चौरसिया और उसके साथी अभिषेक चौरसिया की हत्या कर दी। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर तीन बाल अपचारियों को अभिरक्षा में लिया है#
#दरअसल, 30 जुलाई को अतरौली मार्ग पर तकिया-आटामऊ रोड के किनारे दोनों युवकों के शव बरामद हुए थे। जांच के दौरान सामने आया कि अरुण चौरसिया का एक बाल अपचारी की बहन से करीब पांच महीने से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। कई बार समझाने के बावजूद दोनों के बीच बातचीत जारी रहने से नाराज आरोपियों ने करीब 15 दिन पहले हत्या की योजना बनाई थी#
#एएसपी पूर्वी सुबोध गौतम के अनुसार, 29 जुलाई की शाम आरोपियों ने दोनों युवकों को कोल्ड ड्रिंक पार्टी के बहाने बुलाया। इसके बाद पहले से छिपाकर रखे गए बांस के डंडों से अरुण और अभिषेक पर हमला कर दिया गया। अभिषेक ने भागने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उसे भी पीटकर घायल कर दिया। पुलिस के मुताबिक, अरुण के जीवित होने की आशंका पर आरोपियों ने उसके चेहरे पर तमंचे से गोली मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी दोनों युवकों के मोबाइल फोन लेकर मौके से फरार हो गए#
#पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। आरोपियों के कब्जे से 315 बोर का तमंचा, एक खोखा कारतूस, दो बांस के डंडे और दोनों मृतकों के मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। मामले के खुलासे में संडीला पुलिस के साथ स्वाट, सर्विलांस और एसओजी टीम की संयुक्त कार्रवाई रही। पुलिस की ओर से मामले में आगे की आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है#

No comments