Breaking News

#हरदोई:- पिहानी- अधर्म बढ़ने पर धर्म की रक्षा के लिए ईश्वर लेते हैं अवतार/ आचार्य प्रकाश चन्द्र#


#हरदोई:- पिहानी- अधर्म बढ़ने पर धर्म की रक्षा के लिए ईश्वर लेते हैं अवतार/ आचार्य प्रकाश चन्द्र#

#हरदोई: पिहानी- माँ इच्छापूर्णी रामजानकी मंदिर में चल रहे श्री राम विवाह महोत्सव के अंतर्गत कलाकारों द्वारा धनुष यज्ञ लीला का मनोहारी मंचन किया गया। श्री राम द्वारा धनुष भंजन के पश्चात रविवार को भगवान की दिव्य बारात जायेगी। कथा के अंतर्गत व्यासपीठ ने रामजन्म का भाव-विभोर वर्णन किया#

#महोत्सव में उपस्थित श्रोताओं को संबोधित करते हुए आचार्य प्रकाश चन्द्र महाराज ने कहा कि जब जब पृथ्वी पर असुरों का अत्याचार बढ़ा, तब-तब ईश्वर ने किसी न किसी रूप में अवतार लेकर असुरों का संहार किया है। जब धरा पर धर्म के स्थान पर अधर्म बढ़ने लगता है, तब धर्म की स्थापना के लिए ईश्वर को आना ही पड़ता है। भगवान राम ने पृथ्वी लोक पर आकर धर्म की स्थापना की और लोगों का कल्याण किया। कथा में उन्होंने राम जन्म का प्रसंग सुनाते हुए कहा कि जब अयोध्या में भगवान राम का जन्म होने वाला था तब समस्त अयोध्या नगरी में शुभ शकुन होने लगे। प्रभु राम का जन्म होने पर चारों ओर खुशी का वातावरण हो गया। भक्तों ने पुष्प वर्षा उद्घोष कर माहौल को भक्तिमय कर दिया। आचार्य के हर पल तुम्हारी याद आती रहे राघव आती रहे भजन को सुनकर श्रोता झूम उठे। राघव सरकार के जन्म लेते ही संगीतमय भजन-कीर्तन का श्रोताओं ने आनंद लिया और बधाइयां गाई गई। वहीं विवाह महोत्सव के अंतर्गत कलाकारों ने धनुष यज्ञ लीला का सजीव मंचन करते हुए दिखाया, कि जब सीता स्वयंवर में पहुंचे देश-विदेश के अनेकों राजा पिनाक धनुष को हिला न सके, तो गुरु विश्वामित्र की आज्ञा पाकर श्री राम ने प्रत्यंचा चढ़ाते हुए धनुष को तोड़ दिया। परशुराम संवाद के बाद भगवान का तिलक उत्सव मनाया गया। रविवार को धूमधाम से नगर में श्री राम बारात निकाली जायेगी#

No comments