Breaking News

#हरदोई:- मल्लावां- भगवान राम के चरित्र को अपनाकर व्यक्ति अपने जीवन को संस्कारित कर सकता है/ आचार्य#


#हरदोई:- मल्लावां- भगवान राम के चरित्र को अपनाकर व्यक्ति अपने जीवन को संस्कारित कर सकता है/ आचार्य#

#हरदोई: मल्लावां- मोहल्ला श्यामपुर स्थित बाबा गौरी शंकर धाम में समाजसेवी विनीत त्रिपाठी द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के शुभारंभ में राधा माधव वैदिक सत्संग सेवा समिति के अध्यक्ष कथा व्यास आचार्य जितेंद्र कृष्ण मिश्र ने श्रीमद् भागवत कथा में चतुर्थ दिवस की पावन कथा में बताया कि भगवान श्रीराम हमारे आदर्श है#

#उन्होंने कहा कि भगवान श्री राम ने अपने भाई के लिए अयोध्या जैसे समृद्ध राज्य का त्याग कर दिया भगवान श्री राम की जीवन शैली से एक बात भी हम अपने जीवन में उतार लें जीवन सफल हो जाये श्री राम चरित मानस हो या वाल्मीकि रामायण हो दोनो में राम का अलग अलग चित्रण है तुलसी के राम मर्यादा पुरुषोत्तम है तो वाल्मीकि के राम महापुरुष है भगवान जब विश्वामित्र के साथ अयोध्या से निकले तो सबसे  पहले ताड़का को मारकर ये सन्देश दिया कि धर्म स्थापना में दंड किसी को भी देना पड़े तो निसंकोच देना चाहिए#

#कथा विराम से पूर्व नन्द महोतसव मनाया गया सभी ने खूब आनन्द लिया नृत्य किया मानो सम्पूर्ण वृंदावन उपस्थित हो गया हो। पंडित दीपक शुक्ला, ऋषभ दीक्षित, गोपाल तिवारी एवं शिव शंकर तिवारी ने विधि विधान पूर्वक व्यास पूजन कराया#   

#संगीत टोली में ऑर्गन पर चित्रकूट से पधारे रमाकान्त तिवारी, बांसुरी से संगत कर कर रहे अभिषेक मिश्रा जौनपुर, बैंजो पर संगत कर रहे राम सागर मिश्रा  चित्रकूट, तबले पर संगत कर रहे कृष्ण कान्त मिश्रा पैड पर संगत कर रहे अंकुश वाजपेयी  लखीमपुर ने कई सुंदर भजनों के माध्यम से श्रोतागणों को भाव विभोर किया#

#इस मौके पर मुख्य यजमान अशोक कुमार तिवारी व  आयोजक विनीत त्रिपाठी ने सभी आगंतुकों एवं भक्तगणों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि भाजपा नेता राजेश पाठक, गौरव पाठक, प्रकाश चंद गुप्त, विपिन सोनी, सोनू पाठक, रमन त्रिपाठी, रामकुमार गुप्ता ,महेश गुप्ता, अम्बुज दीक्षित, मनोज अग्निहोत्री, बेबी गुप्ता, अभिषेक त्रिपाठी, सियाराम अर्कवंशी, मुरारी मिश्रा, आयूष त्रिपाठी, अनूप मिश्रा, आशुतोष मिश्रा मैनेजर, अमित त्रिपाठी सभासद, गौरव सोनी, ज्ञानेंद्र मिश्रा, राम सिंह कटियार, संदीप पाठक, आकाश ओमर, निक्की, सत्यशील पांडेय सहित सैकड़ो की संख्या में श्रोता गण मौजूद रहे#

No comments