#हरदोई:- किसी भी आवेदन को संस्था स्तर पर लंबित न रखा जाए:-रमाकांत#
#हरदोई:- किसी भी आवेदन को संस्था स्तर पर लंबित न रखा जाए:-रमाकांत#
#हरदोई: जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाकांत ने बताया है कि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ष 2023-24 के द्वितीय चरण की समय सारिणी के अनुसार शिक्षण संस्थाओं के स्तर से छात्रों के ऑनलाइन आवेदन अग्रसारण की अंतिम तिथि 15 अप्रैल 2024 है , यह अंतिम अवसर है , जनपद के समस्त शिक्षण संस्थानों को सूचित किया जाता है कि समस्त पात्र छात्रों के आवेदन प्रत्येक दशा में अग्रसारित कर दें , जो छात्र अपात्र है उनके ऑनलाइन आवेदन को संस्थाओं द्वारा रिजेक्ट कर दिया जाए, किसी भी आवेदन को संस्था स्तर पर लंबित न रखा जाए#
#इसके अतिरिक्त 16 अप्रैल से 26 अप्रैल तक विश्वविद्यालय/एफिलिएटिंग एजेंसी द्वारा सीट का वेरिफिकेशन और छात्रों की प्रमाणिकता का सत्यापन या ब्लॉक किया जाना है, इसलिए जनपद में स्थिति यूनिवर्सिटी/ एफिलिएटिंग एजेंसी को भी सूचित किया जाता है कि संबंधित छात्रों की प्रामाणिकता सत्यपित करे#

No comments